Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

दो महिलाओं सहित तीन लोगों पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर किया रेफर

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:- वन प्रभाग के मोहान रेंज में दो महिलाओं व एक पुरुष पर भालू ने हमला कर तीनों के सिर व हाथ पैर पर हमला कर लहुलूहान कर दिया है। महिलाएं शादी समारोह से लौट रही थी। इसके अलावा एक पुरुष जो गाय चराकर वापस घर लौट रहे थे उन पर भी भालू ने हमला किया है। तीनों को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद  रैफर कर दिया गया ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने अपराधियों पर की कार्रवाई: छह बदमाशों को किया 6 माह के लिए जिला बदर, पर्याप्त आधार न मिलने पर दो नोटिस निरस्त
Ad

प्राप्त जानकारी के अनसार तारी राम पुत्र गोविंद राम उम्र 60 साल निवासी मछोड़ जाख जिला अल्मोड़ा जंगल गाय चराने गए थे। बताया कि गांव की ही महिलाएं पुष्पा देवी पत्नी धन सिंह व मोहिनी देवी पत्नी आनंद सिंह गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। शाम करीब आठ बजे महिलाएं लौट रही थी, इसी दौरान भालू ने गांव के पास ही हमला कर दिया। बताया कि तारी राम भी गाय जंगल से चराकर वापस आ रहे थे। उन पर भी भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में घायल दो महिलाओं व एक पुरुष को रामनगर चिकित्सालय लाया गया, जहां गंभीर हालत होने पर तीनों को काशीपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सीएमएस वीके टम्टा ने बताया कि भालू के हमले में घायल का  इलाज किया गया। मोहान रेंज के रेंजर गंगा शरण ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और वहां पर नहीं जाने देने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय इलाकों में आज मूसलाधार बारिश के आसार, देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉