Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

खेत में काम कर रहे युवक पर बाघ ने किया हमला, मौके पर ही मौत, गांव में दहशत का माहौल, प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नैनीताल जिले के भद्ययूनी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेत में काम कर रहे एक युवक पर बाघ ने हमला कर उसकी जान ले ली। मृतक की पहचान कमल बिष्ट (30) पुत्र इंद्र सिंह बिष्ट के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि युवक खेत में कार्य कर रहा था, तभी घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग भय के साये में जीने को मजबूर हैं।
सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

ग्रामीणों ने क्षेत्र में बाघ की लगातार बढ़ती गतिविधियों पर नाराजगी जताते हुए वन विभाग से ठोस कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पहले भी क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ी है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।
ग्रामीणों ने हमलावर बाघ को जल्द से जल्द पकड़ने, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वहीं प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अकेले खेतों या जंगल में न जाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉