Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद अजय भट्ट ने 22 करोड़ 57 लाख की लागत से बनाई जा रही सीवरेज योजना का किया शुभारंभ

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने आज हल्द्वानी शहर में 22 करोड़ 57 लाख की लागत से रानीबाग-काठगोदाम, राजपुरा वार्ड संख्या 14 एवं शिव रत्न केन्द्र, बरेली रोड, सीवरेज योजनाओं का शुभारंभ किया।
सांसद ने बताया कि पेयजल निर्माण निगम द्वारा रानीबाग-काठगोदाम सीवरेज योजना 1481.07 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही है, जिसकी लंबाई 9.70 किमी है। इससे 1007 परिवार लाभान्वित होंगे, जिनकी कुल जनसंख्या 5033 है। इस योजना में वार्ड 1 एवं वार्ड 2 को जोड़ा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

साथ ही उन्होंने बताया कि राजपुरा सीवरेज योजना 358.27 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही है, जिसकी कुल लंबाई 2.81 किमी है। इस योजना से 1565 परिवार लाभान्वित होंगे, जिनकी कुल जनसंख्या 7827 है। इस योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 12, 13, 14 एवं 15 को जोड़ा जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

उन्होंने बताया कि इसी तरह हीरानगर, रामपुर रोड एवं पर्वतीय मोहल्ला सीवरेज योजना 417.71 लाख रुपये की धनराशि से बनाई जा रही है। इस योजना से 1783 परिवार लाभान्वित होंगे, जिनकी कुल जनसंख्या 8914 है। इस योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 11, 17, 19 एवं 20 को जोड़ा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि शहरवासियों की यह मांग काफी लंबे समय से चली आ रही थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सीवर लाइन बनने से खुली नालियों में बहने वाले घरेलू सीवर से पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा। साथ ही जल जनित गंभीर बीमारियों के फैलाव से भी निजात मिलेगी। इसके अतिरिक्त, लोगों को बार-बार सीवर टैंक खाली करने में होने वाले खर्च से राहत मिलेगी तथा दुर्गंध की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

इस अवसर पर मेयर गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पार्षद प्रीति आर्या, बबली वर्मा, हेमंत साहू, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम ए.के. कटारिया सहित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉