Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आज दोपहर हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, देवखड़ी नाला आया उफान पर, मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आज दोपहर से हुई मूसलधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई , जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, कहा कि अधिकारी आपात स्थिति में निपटने के लिए तैयार रहें।

ADVERTISEMENTS Ad

एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह अपनी टीमों के साथ जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंच गए। उन्होंने मौके पर पानी की निकासी के लिए जेसीबी मशीनों की मदद से तत्काल कार्य शुरू करवाया। वर्कशॉप लाइन क्षेत्र में स्थिति सबसे गंभीर बताई जा रही है, देवखड़ी नाला भी पूरी तरह उफान पर आ गया। नाले का पानी सड़कों पर फैल गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

इसी तरह दमुवाढूंगा क्षेत्र में भी कई स्थानों पर जलभराव की सूचना मिली, जहां नगर निगम और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किए। रकसिया, कलसिया और देवखड़ी नाले का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जो बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। इन इलाकों के निवासियों को सतर्क रहने की अपील की गई है। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि “प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। सभी जरूरी संसाधनों के साथ हमारी टीमें जलभराव और यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रख रही हैं।”

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने भी बताया कि “शहर की नालियों और नालों की स्थिति की मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द जल निकासी कराई जा रही है।”

सूर्या और शेर नाला के जलस्तर में भी वृद्धि हुई है, जिससे गलियों और मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित हुआ। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम यातायात को सुचारु बनाए रखने में जुटी है।

बारिश का यह सिलसिला अगर इसी तरह जारी रहा, तो शहर के अन्य निचले इलाकों में स्थिति और बिगड़ सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉