Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

अस्थायी रूप से रोकी गई स्मार्ट मीटर की प्रक्रिया होगी दोबारा शुरू, यूपीसीएल ने जारी किए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- लगातार उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों के बाद अस्थायी रूप से रोकी गई स्मार्ट मीटरों की स्थापना प्रक्रिया अब दोबारा शुरू होने जा रही है। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के निदेशक परिचालन एमआर आर्य ने इस संबंध में अधीक्षण अभियंता और स्मार्ट मीटरिंग के सीईओ को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रदेश भर में मीटर बदलने और स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य फिर से शुरू हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

22 नवंबर को रोकी थी प्रक्रिया

ADVERTISEMENTS Ad

22 नवंबर को जारी आदेश में कहा गया था कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान तक स्मार्ट मीटर बदलने का काम रोक दिया जाए। इस दौरान प्रदेशभर में विशेष मेगा कैंप आयोजित हुए, जिनमें उपभोक्ताओं की दिक्कतों का समयबद्ध निस्तारण किया गया। विभाग के अनुसार, इन कैंपों में मिले सकारात्मक फीडबैक ने प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने का आधार बनाया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

अब फिर शुरू होंगे सभी मीटर संबंधी कार्य

■ पुराने मीटर बदलने का कार्य

■ स्मार्ट मीटरों की स्थापना

■ सेवा कनेक्शन मीटर लगाना

■ आईडीएफ मीटर बदलना

सभी प्रक्रियाएं पूर्व की भांति सुचारु रूप से दोबारा शुरू की जाएं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य केंद्र सरकार की निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करना जरूरी है। ऐसे में कार्य में तेजी लाना आवश्यक है। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों का निस्तारण लगातार जारी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

उपभोक्ताओं को क्या होगा फायदा?

स्मार्ट मीटरिंग प्रक्रिया तेज होने से उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा-

● सटीक व पारदर्शी बिलिंग

● रियल-टाइम बिजली खपत की जानकारी

● बेहतर बिजली प्रबंधन

● विवाद रहित बिल और त्वरित समस्या निस्तारण

यूपीसीएल उम्मीद कर रहा है कि दोबारा शुरू हुई यह प्रक्रिया उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करेगी और बिजली प्रबंधन को और अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉