Medical
उत्तराखण्ड

गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी करते हुए दो पिकअप वाहन पकड़े, चार को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल। थाना तल्लीताल पुलिस ने गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी करते दो पिकअप वाहन में पकड़े गए हैं। इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दो पिकअप वाहन, जिनमें इंडेन कमर्शियल गैस सिलेंडर भरे हैं, मल्लीताल से तल्लीताल की ओर आ रहे हैं, जिनका प्रयोग अवैध रूप से कालाबाजारी हेतु किया जा रहा है। सूचना के आधार पर डांट चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें दो पिकअप वाहन यूके 04सीसी 1748 और यूके 04 सीसी 1896 को रोका गया। जांच करने पर दोनों वाहनों में कुल 58 सिलेंडर पकड़े गए, जिसमें 40 सिलेंडर भरे हुए और 18 सिलेंडर खाली पाए गए

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: पर्यटकों की टैक्सी अनियंत्रित होकर 40 मीटर गहरी खाई में गिरी, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला
Ad

वाहन चालक व सहायक सूरज सिंह पुत्र संग्राम सिंह, निवासी अमृत रसोई, तल्लीताल तथा अशोक बिष्ट पुत्र जय लाल निवासी गाड़ी पड़ाव, मल्लीताल, हितेश चंद्र पुत्र प्रकाश चंद्र, निवासी ओक पार्क, मल्लीताल, गणेश बिष्ट पुत्र महेंद्र बिष्ट, निवासी रॉयल होटल कंपाउंड, मल्लीताल सभी व्यक्ति वैध कागजात प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे एवं सिलेंडरों के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अवैध रूप से की जा रही थी। अभियुक्तों को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉