Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृतिहरिद्वार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिनों के प्रवास पर पहुंचे हरिद्वार, जूना अखाड़े के आचार्य से लिया आशीर्वाद

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार अपने दो दिवसीय प्रवास पर हरिद्वार पहुंचे हैं। कनखल स्थित हरिहर आश्रम आगमन पर उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ परिवार भी मौजूद रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया से बातचीत में पूर्व राष्ट्रपति ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश और दुनिया में भारत की सैन्य क्षमता का उदाहरण है और आने वाले समय में इसे सदियों तक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।”

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad

‘एक देश, एक चुनाव’ की अवधारणा का समर्थन करते हुए कोविंद ने इसे देश के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि इससे विकास की गति को नई दिशा मिलेगी। “आर्थिक विशेषज्ञों की मानें तो भारत, जो फिलहाल दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, वह एक देश-एक चुनाव लागू होने के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच सकता है। पूर्व राष्ट्रपति का यह दौरा आध्यात्मिक और विचार विमर्श दोनों दृष्टिकोणों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्ब के माध्यम से किया जाएगा प्रकाशमान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉