Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की संख्या में पिछले सभी रिकार्ड टूटने की संभावना, 30 लाख से अधिक हो चुके पंजीकरण, 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किये दर्शन

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  चारधाम यात्रा इस वर्ष नया इतिहास बनाने जा रही है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि इस बार यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री ने बताया कि यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के विश्राम गृहों में अब तक करीब 9 करोड़ रुपये की बुकिंग हो चुकी है, जो लगातार बढ़ रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

उन्होंने जानकारी दी कि 16 फरवरी 2026 से ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के बाद अब तक करीब 9.9 लाख बुकिंग दर्ज की जा चुकी हैं। वहीं, चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलाकर 30 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पर्यटन मंत्री ने बताया कि श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल और मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं, जबकि ऋषिकेश, हरिद्वार और विकासनगर में ऑफलाइन पंजीकरण की भी सुविधा उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए इस बार सख्ती भी बढ़ाई गई है। सभी चेकपोस्ट पर क्यूआर कोड स्कैन किया जाएगा और बिना पंजीकरण वाले यात्रियों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं को हेल्थ स्क्रीनिंग सेंटर पर अनिवार्य जांच कराने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉