Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

ज्योलीकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं एवं जनजागरूकता अभियान लगातार जारी, दवाओं का किया वितरण

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल। ज्योलीकोट प्रभावित क्षेत्र में जलजनित रोगों की रोकथाम एवं ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच, उपचार, काउंसलिंग एवं जनजागरूकता गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट में 72 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं बेलवाखान में 30 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 42 लोगों के ब्लड टेस्ट, 113 लोगों की काउंसलिंग तथा 16 लोगों को टेली-कंसल्टेंसी की सुविधा प्रदान की गई। स्वास्थ्य टीमों के द्वारा दवाओं का वितरण भी किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वास्थ्य विभाग की लगातार निगरानी एवं जांच के बीच क्षेत्र में पीलिया एवं डायरिया के नए मामलों में अब काफी कमी दर्ज की जा रही है। ब्लड सैंपलों की री-टेस्टिंग में भी स्थिति में सुधार के संकेत मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्र में निगरानी एवं सैंपलिंग का कार्य लगातार जारी रखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके, तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 रही, किसी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं
Ad

सीएमओ डॉ. रश्मि पंत द्वारा ग्राम ज्योली में जनसंपर्क कर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। उन्होंने ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथों की नियमित सफाई, स्वच्छ पेयजल एवं सुरक्षित भोजन के संबंध में जानकारी दी तथा किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी लक्षण होने पर समय से स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा ज्योलीकोट क्षेत्र के रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान संचालकों को प्रतिष्ठानों में नियमित साफ-सफाई रखने, व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा ग्राहकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट पहुंचकर स्वास्थ्य टीमों से क्षेत्र में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली तथा लगातार सक्रियता के साथ कार्य कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

उन्होंने टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में नियमित निगरानी, स्वास्थ्य जांच, जनजागरूकता एवं आवश्यक उपचार सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर मलुवाताल क्षेत्र में भी स्वास्थ्य टीम भेजी गई, जहां टीम द्वारा 77 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि ज्योलीकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करें, भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोएं, व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें तथा उल्टी-दस्त, पीलिया, बुखार या अन्य असामान्य स्वास्थ्य लक्षण होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉