Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न, मुख्य अतिथि महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने ट्रांसपोर्ट नगर की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन की बैठक रामपुर रोड के होटल में संपन्न हुई, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हल्द्वानी के महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर की समस्याओं का हर हाल में समाधान किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

रामपुर रोड के एक होटल में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ ट्रांसपोर्टर नवीन चंद्र कांडपाल ने की । बैठक का संचालन ट्रांसपोर्टर संगठन के अध्यक्ष श्याम कृष्ण उप्रेती ने किया। सर्वप्रथम उन्होंने कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज बोहरा, उपाध्यक्ष विनोद आनंद, सचिव दिनेश बेलवाल, कोषाध्यक्ष खीमानंद शर्मा, उप सचिव अजय पांडे, एवं ट्रांसपोर्टर संगठन के संरक्षक शंकर भूटियानी इंद्र कुमार भूटियानी, दर्शन खेतवाल चंद्रशेखर भट्ट, चंद्रशेखर पांडे का परिचय कराया। स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में वरिष्ठ ट्रांसपोर्टर नवीन चंद्र कांडपाल, चंद्रशेखर पांडे, अमन भट्ट, विनोद आनंद, खीमानंद शर्मा, दीप चंद्र पांडे, पंकज बोहरा, कश्मीरी लाल साहनी, शंकर भूटियानी, सौरभ अग्रवाल का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक में जीएसटी विभाग से आई डिप्टी कमिश्नर श्रीमती हेमलता शुक्ला का भी अभिनंदन किया गया। बैठक में डिप्टी कमिश्नर ने जीएसटी के विषय में समस्त ट्रांसपोर्टरों को विशेष जानकारियां दी। भविष्य में किसी भी तरह की कोई परेशानी होने पर अपने कार्यालय में आकर समस्याओं का निराकरण कराने हेतु सुझाव दिए। बैठक के मुख्य अतिथि हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट का एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम कृष्ण उप्रेती ने स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों को किसी भी तरह की कोई भी सुविधा जो कि अभी तक नहीं मिल पा रही हैं वह अतिशीघ्र ट्रांसपोर्ट नगर हल्द्वानी में मिलना प्रारंभ हो जाएगी। यदि वह चाहें तो कभी भी मेरे कार्यालय में आकर अपनी समस्याओं से मुझे अवगत करा सकते हैं। जिसका अति शीघ्र निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad

बैठक में नैनीताल जिला पंचायत के उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरमवाल का ट्रांसपोर्टर जगदीश कृष्ण उप्रेती ने स्वागत किया। संगठन के अध्यक्ष श्याम कृष्ण उप्रेती ने
सभी को धन्यवाद दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने जरूरतमंद परिवारों के संग मनाई दिवाली, गरीब परिवारों को दीपावली की सामग्री भेंट की, बाँटी खुशियाँ
Ad

बैठक में सचिव दिनेश बेलवाल एवं ट्रांसपोर्टर सागर पांडे, किशोर कोश्यारी, जगदीश चंद्र उप्रेती, विमल कांडपाल, मोहम्मद रेहान, संजय अग्रवाल, कुबेर भुटियानी, अमित बोहरा, प्रवीण जोशी, मनोज जी, दिनेश पाठक मुकेश भट्ट आदि अनेकों ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉