Medical
उत्तराखण्ड

वन विभाग की टीम के वाहन को तस्करों ने वाहन से मारी टक्कर, तीन वनकर्मी घायल

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी।  तस्करों को पकड़ने गई वन विभाग की टीम के वाहन को तस्करों ने वाहन से टक्कर मार दी। जिसमें डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला सहित तीन वन कर्मी घायल हो गए। टीम ने बावजूद इसके मौके से लाखों की खैर की लकड़ी के साथ दो तस्करों को दबोच लिया है। जबकि चार तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे। देर रात तराई केंद्रीय वन विभाग के टांडा रेंज अंतर्गत खैर का पेड़ काटकर ले जाने की सूचना मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए वन विभाग की टीम वहां पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी टांडा रेंज रूपनारायण गौतम ने बताया कि डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला देर रात वन कर्मियों के साथ निजी निजी गाड़ी से टांडा रेंज में गश्त कर रहे थे। इस दौरान हल्द्वानी-रुद्रपुर के टांडा रोड पर जंगल किनारे तस्कर बेशकीमती खैर की लकड़ी को पिकअप गाड़ी में डालकर ले जा रहे थे। टीम ने जब रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने पिकअप गाड़ी से गश्ती दल की गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसमें तीन वन कर्मी घायल हुए हैं। इस दौरान मौके पर लखविंदर सिंह और किशन विश्वास निवासी दिनेशपुर दो तस्करों को मौके से धर दबोचा। जबकि मौके से चार तस्कर भागने में कामयाब हो गए। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा तस्करी का मुख्य आरोपी सोनू निवासी गदरपुर नाम के तस्कर की तलाश की जा रही है। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश, उल्लंघन करने पर डीलर को देना होगा लाइफटाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉