Medical
राष्ट्रीय

अब सीधे मोबाइल ऐप से होगा आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और पता अपडेट, किसी सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं

ADVERTISEMENTS Ad

नई दिल्ली:- आधार कार्ड धारकों को अब अपने मोबाइल नंबर और पता को अपडेट करने के लिए किसी सेवा केंद्र तक जाने की जरूरत नहीं है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक ऐप आधार पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

अधिकारियों के अनुसार, ऐप का ट्रायल तीन सप्ताह पहले शुरू हुआ था और यह पूरी तरह काम करने लगा है। जनवरी में इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। वर्तमान में यह सुविधा केवल एंड्रॉयड फोन के लिए उपलब्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad

आधार ऐप डाउनलोड करने के बाद यूजर को अपने आधार नंबर और बायोमीट्रिक के जरिए लॉगिन करना होगा। इसके बाद वे अपने मोबाइल नंबर और पता को सीधे ऐप के जरिए अपडेट कर सकते हैं। पता अपडेट करने के लिए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।

ADVERTISEMENTS Ad

हालांकि, नाम, जन्मतिथि और ईमेल अपडेट करने की सुविधा अभी ऐप पर कार्यशील नहीं है और इसके लिए यूजर को सेवा केंद्र ही जाना होगा। UIDAI ने बताया कि भविष्य में ऐप में ये विकल्प भी सक्रिय कर दिए जाएंगे, जिससे आधार अपडेट प्रक्रिया और सरल और डिजिटल हो जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉