Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

धतूरे के सेवन से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से बीमार, उपचार जारी, तीनों मरीजों की हालत नियंत्रण में

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीतालः- जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक चौंकाने
वाला मामला सामने आया है, जहां जहरीले पौधे धतूरा के सेवन से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। देर रात तीनों को आनन-फानन में बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनका उपचार चल रहा है और स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, निगलाट सिरोड़ी गांव निवासी 85 वर्षीय लक्ष्मी देवी मंगलवार शाम खेत में साग तोड़ने गई थीं। आंखों से कम दिखाई देने के कारण वह अनजाने में साग के साथ धतूरा का पौधा भी तोड़ लाई। घर पहुंचकर उसी साग की सब्जी बनाई गई, जिसे लक्ष्मी देवी, उनके बेटे करन रौतेला (56) और बहू प्रियंका (25) ने रोटी के साथ खा लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

खाना खाने के कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। चक्कर आना, घबराहट और उलझन जैसे लक्षण दिखाई देने लगे, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। परिवार की बेटी कोमल, जिसने वह सब्जी नहीं खाई थी, ने उनकी हालत बिगड़ती देख तुरंत कारण जानने की कोशिश की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

जब परिजन खेत पहुंचे और जांच की, तो पता चला कि साग में गलती से धतूरा मिल गया था। इसके बाद बिना देर किए तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू कर उन्हें भर्ती कर लिया।

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल के अनुसार, धतूरा एक अत्यंत जहरीला पौधा है, जिसके सेवन से चक्कर आना, भ्रम, बेहोशी और गंभीर स्थिति में जान का खतरा भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण तीनों मरीजों की हालत अब नियंत्रण में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉