Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

ओवरटेकिंग को लेकर दो कार सवारों के बीच बहस के दौरान फायरिंग, मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गई जान, आरोपियों की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  राजपुर थाना क्षेत्र में सुबह एक मामूली ओवरटेकिंग विवाद को लेकर दो कार सवारों के बीच शुरू हुई बहस फायरिंग तक पहुंच गई, जिसमें मॉर्निंग वॉक पर निकले निर्दोष की जान चली गई थे। मृतक की पहचान जाखन निवासी रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6:50 बजे मसूरी रोड पर मालसी के पास दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो कार सवारों के बीच गाड़ी को पास न देने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि स्कॉर्पियो सवारों ने फॉर्च्यूनर का पीछा करना शुरू कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कोसी के समीप अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में गिरी, हादसे में पिता की मौत, पुत्र और चालक घायल
Ad

आरोप है कि स्कॉर्पियो सवारों ने फॉर्च्यूनर को रोकने के लिए उसके टायरों पर गोली चलाई। इसी दौरान सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को दुर्घटनावश गोली लग गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पूरे जिले में नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है।

घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद के 52 स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक व ठोस अपशिष्ट किया एकत्र, आम जनता को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

फायरिंग के बाद फॉर्च्यूनर वाहन जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद स्कॉर्पियो सवारों ने कार में बैठे लोगों के साथ मारपीट कर वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में फॉर्च्यूनर सवार दो लोग घायल हुए हैं।

एसपी सिटी के अनुसार, “ओवरटेकिंग के मामूली विवाद ने गंभीर आपराधिक रूप ले लिया। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉