Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

अगर कोई अनजान शख्स आपसे मांगे फोन तो हो जाइए सावधान, पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

अगर कोई अनजान शख्स आपसे फोन मांग रहा है तो सावधान हो जाइए, पुलिस ने ऐसे ही दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो अलग-अलग स्थानों से राहगीरों से बात करने के बहाने फोन  लेकर फरार हो जाते थे।

ADVERTISEMENTS Ad

पहले मामला विकास नगर का है जिसमें 18 दिसम्बर को राजीव डोभाल निवासी विकासनगर ने पुलिस को तहरीर दी थी, उन्होंने बताया कि  वह विकासनगर बाजार में सामान खरीद रहा था जहां बाजार में उनसे दो अंजान लड़कों ने बात करने के लिए फोन मांगा और फोन लेकर फरार हो गये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की बढ़ाई चिंता, 49 मरीजों की पुष्टि, राजधानी देहरादून में सबसे अधिक 34 मामले
Ad

वहीं दूसरा मामला भी विकासनगर का ही है अनिल शर्मा पुत्र दयाराम शर्मा निवासी विकासनगर ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 16 दिसंबर कि रात वह अपनी स्कूटी से हरबर्टपुर से अपने घर डाकपत्थर जा रहे थे, अस्पताल तिराहा विकासनगर में दो अज्ञात लड़कों ने उनसे बात करने के लिए फोन मांगा और फोन लेकर भाग गए।
दोनों तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज का मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया, जिनकी मदद से पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, आरोपियों की पहचान सुरेश वर्मा निवासी कालसी और शुभम निवासी विकासनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए दोनों फोन बरामद कर लिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने देश एवं प्रदेशवासियों को दीं रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का किया आह्वान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉