Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

महापौर गजराज बिष्ट ने निगम की खाली पड़ी जमीनों का किया निरीक्षण, कहा शहर को सुंदर बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम मेयर गजराज बिष्ट का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। आज मंगलवार को भी महापौर गजराज बिष्ट ने मंगल पड़ाव, मछली बाजार और वर्कशॉप लाइन में नगर निगम की खाली पड़ी जमीनों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह और सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में खाली पड़ी जमीनों फड़ बाजार, पार्किंग और गोदाम सहित अन्य जनहित के कार्यों को करने के निर्देश दिए गए है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाया मुद्दा, बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज, कहा-हर साल प्राकृतिक आपदाओं से हो रहा भारी जान-माल का नुकसान
Ad

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मेयर गजराज बिष्ट ने बताया कि नगर निगम की आय बढ़ाने और जनता को सुविधा पहुंचाने की दृष्टि से लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। साथ ही हल्द्वानी को सुंदर और सुसज्जित हल्द्वानी बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान भी लगातार जारी है। इसलिए शहर के लोगों का और सभी वर्गों के समाज का उनका साथ चाहिए जिससे कि हल्द्वानी शहर को सुंदर शहर बनाया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की माॅल रोड पर 1 अगस्त से हॉर्न बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित, नो हॉर्निंग जोन के संबंध में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉