Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

भ्रष्टाचार मुक्त और ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बनाने के लिए स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स का गठन, पुलिस कर्मियों की मिली भगत पर भी रहेगी नजर

Ad

हल्द्वानी। ड्रग्स फ्री, और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड बनाने के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ रेंज श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में कुमाऊँ में स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (एसओटीएफ) का गठन किया गया है। इन टीमों का उद्देश्य नशे के कारोबार और पुलिस की मिलीभगत से हो रहे भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है, साथ ही समाज में कानून-व्यवस्था और शांति-सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करना है।
आईजी रिधिम अग्रवाल ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि एसओटीएफ की कार्रवाई के दौरान कोई पुलिसकर्मी किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस संदर्भ में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। रेंज स्तर पर जारी किया गया हैल्प लाईन नम्बरः जिस पर केवल अवैध ड्रग्स के कारोबार एवं पुलिस की मिलीभगत से हो रहे भ्रष्ट्राचार एवं संगठित /जघन्य अपराधों की ही सूचना दी जायेगी ।

Ad

मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा इसी क्रम में कुमाऊं रेंज की आईजी ने एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। कुमाऊँ रेंज के विभिन्न जनपदों से जनप्रतिनिधियों, आम जनमानस द्वारा लगातार ड्रग्स की बिक्री, पुलिस की मिलीभगत से हो रहे भ्रष्टाचार एवं गंभीर संगठित अपराधों की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। इन शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित जनपदों को ही निर्देशित किया जाता रहा है, किन्तु अक्सर देखने में आया है कि स्थानीय पुलिस शिकायतों को गम्भीरता से न लेकर सिर्फ खानापूर्ति करती है और अपराधियों के साथ मिलीभगत होना भी संज्ञान में आया है।
साथ ही साथ प्रायः देखने में आया है कि स्कूल/कॉलेजो एवं शिक्षण संस्थानों के आस पास नशे के अवैध कारोबारियों द्वारा युवाओं को नशे की गिरफ्त में फंसाकर उनका शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से कमजोर किया जा रहा है।

इसी के मद्देनजर आईजी कुमाऊँ ने बताया कि इन अपराधों के निस्तारण के लिए कुमायूँ रेंज के सभी जनपदों से इच्छुक एवं योग्य पुलिसकर्मियों का साक्षात्कार लेकर उनका चयन कर एक विशेष स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (एसओटीएफ) का गठन किया गया है। यह टीम परिक्षेत्रीय स्तर पर नशे के कारोबार एवं पुलिस की संलिप्तता से हो रहे भ्रष्ट्राचार के सम्बन्ध में आने वाली शिकायतों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही हेतु आईजी महोदया के निर्देशन में गुण दोष के आधार पर स्वयं जांच करेगी, जिससे इस प्रकार की शिकायतों का प्रभावी रुप से निस्तारण किया जा सकेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने वृद्ध जागेश्वर, दण्डेश्वर महादेव एवं जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना, देशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की

आईजी कुमाऊं रेंज ने साफ शब्दों में कहा कि यदि जांच के दौरान यह सामने आता है कि किसी भी स्तर पर पुलिस की मिलीभगत पायी गयी, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी पुलिसकर्मी को इस मामले में बख्शा नहीं जाएगा। यह टीम न सिर्फ जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनेगी, बल्कि हर मामले की तह तक जाकर दोषियों पर शिकंजा कसेगी।

आम जनमानस द्वारा अवैध ड्रग्स के कारोबार, संगठित अपराध, जघन्य अपराध एवं पुलिस की संलिप्तता से हो रहे भ्रष्ट्राचार की सूचना ही कुमायूँ परिक्षेत्र द्वारा जारी हैल्पलाईन नम्बर 9411110057 पर दी जा सकती है, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा, इस निर्णय से न केवल अपराधों पर नियंत्रण की उम्मीद बढ़ी है, बल्कि जनता में भी विश्वास जगा है कि अब उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉