Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर दिया अपनी कार्य कुशलता का परिचय, 56 लाख रुपए कीमत के 256 मोबाइल बरामद कर वास्तविक स्वामियों को लौटाए

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आज के जमाने में मोबाइल फोन का अपना अलग ही महत्व है मोबाइल आज सिर्फ बातचीत का माध्यम ही नहीं, जरूरी दस्तावेजों, बैंकिंग सेवाओं और निजी जानकारियों का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में मोबाइल गुम होने पर लोगों की परेशानी का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। लेकिन नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए 256 लोगों की खोई हुई खुशियां वापस लौटा दीं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल पुलिस ने अप्रैल 2026 से 24 जून 2026 के बीच गुम हुए 256 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 56 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल पुलिस मोबाइल ऐप और केंद्र सरकार के सीईआईआर  पोर्टल के माध्यम से लगातार मोबाइल गुम होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल को गुम मोबाइलों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी डॉ. जगदीश चन्द्र और एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन में अभियान शुरू किया गया। वहीं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा मोबाइल ऐप प्रभारी उपनिरीक्षक मीनू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोनों की खोज शुरू की।

जांच के दौरान मोबाइल फोन के IMEI नंबरों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रैक किया गया।

तकनीकी विश्लेषण में पता चला कि गुम हुए मोबाइल देश के विभिन्न राज्यों में उपयोग किए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर इन मोबाइलों को बरामद किया।

बरामद किए गए मोबाइल उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से प्राप्त किए गए। यह अभियान इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मोबाइलों की तलाश केवल राज्य तक सीमित नहीं रही, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचकर उन्हें खोजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

बरामद मोबाइलों में आईफोन, सैमसंग, ओप्पो, वीवो, वन प्लस, रियलमी, रेडमी, पोको, मोटोरोला, इनफिनिक्स, टेक्नो, लावा और आईटेल सहित विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। कुल 256 मोबाइल फोन की बरामदगी को नैनीताल पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

मोबाइल वापस मिलने के बाद कई फरियादी भावुक भी नजर आए। लोगों का कहना था कि मोबाइल में उनकी महत्वपूर्ण तस्वीरें, दस्तावेज और जरूरी जानकारियां थीं, जिनके वापस मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी। ऐसे में पुलिस की यह कार्रवाई उनके लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।

इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मोबाइल रिकवरी टीम को 2,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की है। अभियान में उपनिरीक्षक मीनू गौतम, कांस्टेबल किशन सिंह कुंवर और रामचन्द्र प्रजापति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉