Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

साइबर हमले की आशंका को लेकर एसटीएफ पूरी तरह अलर्ट, वेब गतिविधियों पर रहेगी 24 घंटे नजर

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच साइबर हमले की आशंका को लेकर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) पूरी तरह से सतर्क हो गई है। डीजीपी दीपम सेठ के निर्देश पर एसटीएफ ने अपने साइबर कमांडो को सक्रिय करते हुए एक विशेष निगरानी टीम का गठन किया है, जो प्रदेशभर की वेब गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रखेगी।
सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ ने हाल ही में शामिल किए गए चार साइबर कमांडो को इस विशेष ऑपरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई । इनके साथ 10 अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है। यह टीम संदिग्ध वेब पेजों, भ्रामक लिंक और अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान कर उन्हें ब्लॉक कराने में जुट गयी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी
Ad

गुरुवार शाम को एसटीएफ मुख्यालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चौबीसों घंटे सक्रिय रहकर किसी भी संभावित साइबर हमले को विफल करें। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया है कि सोशल मीडिया पर फैल रहे भ्रामक या लालच देने वाले कंटेंट को चिन्हित कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

एसटीएफ की ओर से आम नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है, जिसमें किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, भ्रामक जानकारी से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित संदिग्ध लिंक और पेजों की संख्या में इजाफा देखा गया है, जिससे साइबर हमले की आशंका और भी प्रबल हो गई है। ऐसे में एसटीएफ द्वारा की जा रही यह पहल प्रदेश की साइबर सुरक्षा के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में पद स्थापना समारोह का आयोजन, 16 छात्र पदाधिकारियों ने पद की गोपनीयता और जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक पालन करने की ली शपथ
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉