Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: आज देहरादून समेत पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार, तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पांच मई तक प्रदेश में मौसम के बदलने से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आज शुक्रवार की बात करें तो दून समेत पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि प्रदेश भर में बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दो आरोपियों को जिला बदर करने के दिये आदेश, दो के नोटिस निरस्त
Ad

मौसम वैज्ञानिकों का कहना कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पांच मई तक तेज हवाएं और हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी। जबकि पर्वतीय जिलों में मौसम के बिगड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने हिदायत देते हुए कहा कि पांच मई तक प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में सावधानी के साथ यात्रा करें। मौसम में बदलाव होने से ठंड लौट सकती है। ऐसे में गर्म कपड़े और मौसम की जानकारी लेकर ही घर से निकलें। खास तौर पर चारधाम यात्रा पर निकलने वाले लोग वहां के मौसम की जानकारी जरूर लें। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पांच मई तक प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तेज हवाएं और बिजली चमकने के साथ कुछ इलाकों में बारिश परेशानी बढ़ा सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन, स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के आश्रितों को किया सम्मानित
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉