Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड सरकार ने करवाचौथ पर महिलाओं को दिया तोहफा, शुक्रवार को महिला कर्मियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश सरकार ने करवाचौथ के अवसर पर महिला कर्मचारियों को विशेष सौगात दी है। शासन ने शुक्रवार को करवाचौथ के दिन सभी महिला कर्मियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस संबंध में सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा आदेश जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

सरकार के इस फैसले को महिलाओं के सांस्कृतिक और पारिवारिक मूल्यों के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। करवाचौथ पर महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, और यह अवकाश उन्हें त्यौहार की परंपराओं को निभाने के लिए अधिक समय देगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉