Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

हादसा: लोक गायिका रिंकू राणा की सड़क दुर्घटना में मौत, होली खेलने के बाद लौट रही थीं घर, परिजनों में मचा कोहराम, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

ADVERTISEMENTS Ad

सितारगंज:- थारू जनजाति की प्रसिद्ध लोक गायिका रिंकू राणा की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वह होली खेलने मायके से स्कूटी से अपने घर लौट रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार रिंकू राणा पत्नी महेश राणा होली खेलने के लिए अपने मायके गई थीं। गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर किसी से बातचीत कर रही थीं। उनके साथ उनकी भतीजी जिया राणा भी मौजूद थी।
इसी दौरान तेज गति से आ रहे ईंटों से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रिंकू राणा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनकी भतीजी को हल्की चोटें आईं। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

आसपास के लोगों ने घायल रिंकू को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के खटीमा भेज दिया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार रिंकू राणा का एक बेटा है, जो चौथी कक्षा में पढ़ता है। उनकी असामयिक मौत से परिवार और क्षेत्र में गहरा शोक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉