Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

देवीय आपदा पीड़ितों के लिए मंडी परिषद ने दी एक करोड़ की राशि, डा.अनिल डब्बू ने सीएम को सौंपा चेक

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- सीएम पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य उत्पादन एवं कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू ने शिष्टाचार भेंट की।  डॉ. अनिल डब्बू ने राज्य में विभिन्न आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये की सहयोग राशि भेंट की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में तीन दिवसीय भव्य रामलीला महोत्सव संपन्न, छात्र-छात्राओं के शानदार अभिनय की सभी ने की सराहना
Ad

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए विपणन बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावितों के प्रति संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचायक है। उन्होंने कहा कि राज्य में हाल ही में हुई अतिवृष्टि व आपदाओं से प्रभावित परिवारों की सहायता एवं पुनर्वास के लिए यह सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मोटरसाइकिल और स्कूटी में आमने-सामने टक्कर, 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, रामनगर की ओर जा रहे एसपी सिटी ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा की हर स्थिति से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में शासन, प्रशासन, सामाजिक संस्थाएं तथा जनप्रतिनिधियों का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने सभी संगठनों और नागरिकों से अपील की है कि वे आगे आकर इस कार्य में योगदान दें।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉