Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसकेएम स्कूल में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

ADVERTISEMENTS Ad

रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल में 2 अक्टूबर के अवसर पर गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित किये गए। प्रधानाचार्या  मोनिका शर्मा एवं प्रशासक ऋषभ जोशी ध्वजारोहण किया तत्पश्चात उन्होंने गांधीजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया  विद्यार्थियों ने देश भक्ति के गीत एवं  ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ व ‘रघुपति राघव राजा राम’ गीत की प्रस्तुति दी इस अवसर पर विद्यार्थियों को असहाय एवं पीड़ित जनों की सहायता हेतु शिक्षकों के साथ वृद्धा आश्रम  भेजा गया जहां पर विद्यार्थियों ने, शिक्षकों ने व विद्यालय प्रशासन ने वृद्धजनों की सेवा एवं सहायतार्थ राशन, कपड़े एवं अन्य दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली वस्तुओं को भेंट स्वरूप प्रदान किया। इस अवसर पर सचिव पुष्पा जोशी, भामिनी जोशी, समस्त शिक्षक, कर्मचारी गण एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉