Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- प्रदेश में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने 203 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 60.90 लाख रुपये आंकी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक मनोज कुमार कत्याल और अमित कुमार के पर्यवेक्षण में 25 मार्च को क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बेलबाबा के पास एक महिला संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 203 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार महिला की पहचान कनिका (40) निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैंप जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने छोटा कैलाश मंदिर में 2.65 करोड़ की लागत से होने वाले सौन्दर्यीकरण, पुनर्निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ, ग्रामीणों ने फूल मालाओं से किया स्वागत
Ad

इस कार्रवाई पर एसएसपी ने टीम को 2500 रुपये के नकद इनाम से पुरस्कृत किया है। उन्होंने सख्त संदेश देते हुए कहा कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ड्रग्स तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ उनकी अवैध संपत्तियों के जब्तीकरण की प्रक्रिया भी लगातार जारी रहेगी, ताकि नशे के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉