Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पीएसपी हॉस्पिटल ने किया दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का सफल आयोजन, स्वास्थ्य सेवा और योग के माध्यम से बढ़ाया जागरूकता की ओर कदम

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए आज पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘व्हाइट ऑर्किड’ काठगोदाम में एक विशेष योग सत्र आयोजित किया गया। जिसमें योग गुरु ने प्राणायाम और योगासनों का अभ्यास कराते हुए उनके मानसिक व शारीरिक लाभों से अवगत कराया। इस दौरान अस्पताल द्वारा उपस्थित जनसमूह के लिए निःशुल्क शुगर एवं बी.पी. जाँच की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

वहीं दूसरी ओर, आदर्श प्राथमिक विद्यालय, हल्दूचौड़ (रामलीला मैदान) में एक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक डॉ. मोहन बिष्ट  की गरिमामयी उपस्थिति ने जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही जग्गी बांगर गाँव की ग्राम प्रधान निर्मला जग्गी पवार जी का भी विशेष सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद मिश्रा और किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत बुधे ने निःशुल्क परामर्श दिया। साथ ही शुगर और बी.पी. की जांच भी निशुल्क की गई। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

पीएसपी हॉस्पिटल भविष्य में भी स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और हर परिवार को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉