Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

सास को कमरे में बंद कर नवविवाहिता प्रेमी संग फरार, पड़ोसियों की मदद से सास बाहर निकली, पुलिस को दी जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- शादी के 15वें दिन एक नवविवाहिता अपनी सास को कमरे में बंद करके प्रेमी संग फरार हो गई। सास पड़ोसियों की मदद से बाहर निकली और अपने बेटे को सूचना दी, इसके साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी। पुलिस और मायके वालों की खोजबीन के बाद नवविवाहिता खुद प्रेमी संग पुलिस चौकी पहुंच गई और मायके वालों पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाते हुए प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ गई। देर रात तक पुलिस और स्वजन उसे समझाने में लगे थे। पुलिस के मुताबिक, लक्सर क्षेत्र की एक युवती की शादी बीते 31 मार्च को पथरी क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। ऐसा बताया गया है कि युवती का अपने गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन युवती के परिजनों ने उसकी शादी पथरी क्षेत्र के एक युवक से कर दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

नवविवाहिता अपनी सास के साथ घर में अकेली थी। उसका प्रेमी अपने एक साथी को लेकर बाइक पर गांव पहुंचा। आरोप है कि नवविवाहिता ने अपनी सास को कमरे में बंद कर दिया और प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी देर बाद पड़ोसियों की मदद से सास बाहर निकली और अपने बेटे को सूचना दी। तब मायके वाले भी उसकी तलाश में जुट गए। नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ पुलिस चौकी पहुंच गई और आरोप लगाया कि मायके वालों ने जबरन उसकी शादी की है। जबकि वह प्रेमी के साथ शादी कर अपना घर बसाना चाहती है। मायके वाले उसे समझाने में जुटे रहे। पुलिस ने भी सोच विचार कर कदम उठाने के लिए समझाया। लेकिन देर रात तक नवविवाहिता मानने को तैयार नहीं थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉