Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिला प्रशासन ने पेयजल संरक्षण के लिए उठाया सख्त कदम: नए कनेक्शन और वाहन धुलाई पर पूरी तरह प्रतिबंध, टुल्लू पंप पर रोक, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई,

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/नैनीताल:-  लगातार बढ़ते तापमान और संभावित हीटवेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने पेयजल संरक्षण के लिए सख्त कदम उठाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में आदेश जारी करते हुए पेयजल के दुरुपयोग पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश 25 मई से 20 जून 2026 अथवा मानसून शुरू होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में सभी नए पेयजल संयोजनों की स्वीकृति और निर्गमन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही भवन निर्माण कार्यों के लिए पूर्व में स्वीकृत अस्थायी और निर्माणाधीन जल संयोजन भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासन ने वाहन धुलाई पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। वाहन सर्विस सेंटरों और वॉशिंग सेंटरों पर पानी से वाहन धोने की अनुमति नहीं होगी। केवल ड्राई वॉश प्रणाली का उपयोग किया जा सकेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करते हुए जल संयोजन विच्छेद कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सर्विस कनेक्शन में सीधे टुल्लू पम्प या सक्शन पम्प का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। निरीक्षण के दौरान ऐसा पाए जाने पर संबंधित पम्प जब्त किए जाएंगे और जल संयोजन काटने की कार्रवाई भी की जाएगी।

आदेश में पेयजल के गैर-जरूरी उपयोग पर भी सख्ती दिखाई गई है। पेयजल का उपयोग सिंचाई, वाहन धुलाई, फर्श साफ करने या अन्य गैर-आवश्यक कार्यों में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। छतों पर लगी पानी की टंकियों से ओवरफ्लो या रिसाव पाए जाने पर भी संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

इसके अलावा प्रशासन ने पाइप लाइन लीकेज को गंभीरता से लेते हुए मुख्य और वितरण पाइप लाइनों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि व्यापक जनहित में चल रहे राजकीय निर्माण कार्यों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है, लेकिन कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण स्थलों पर पानी की बर्बादी रोकने के निर्देश दिए गए हैं। जल अपव्यय पाए जाने पर संबंधित संस्था को जिम्मेदार माना जाएगा।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी नागरिकों, संस्थानों और विभागों से आदेशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि जल संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है और वर्तमान परिस्थितियों में सभी को यह जिम्मेदारी निभानी होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉