Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी बेहद भावुक, छत्तीसगढ़ से तत्काल लौटकर हरिद्वार अंत्येष्टि में हुए शामिल

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद भावुक नजर आए। जनरल खंडूड़ी के निधन की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री धामी तत्काल छत्तीसगढ़ से देहरादून लौटे और बुधवार को हरिद्वार में अंतेष्टि में भी शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार को जब जनरल बीसी खंडूडी का निधन हुआ तो उस समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छत्तीसगढ़ के बस्तर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हो रहे थे। शोक समाचार मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, तत्काल देहरादून के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने सीधे बंसत विहार स्थित जनरल खंडूडी के आवास का रुख कर, उन्हें भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित किए, साथ ही शोकाकुल परिवार का भी ढाढस बंधाया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के प्रति जनरल खंडूडी के योगदान को नमन करते हुए, राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक के साथ ही, एक दिन के अवकाश के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जनरल खंडूडी की अंत्येष्टि पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न कराने के भी निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

शोकाकुल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार सुबह भी जनरल बीसी खंडूडी के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पित करने के साथ ही कंधा भी दिया। इसके बाद वो शव यात्रा के साथ भाजपा मुख्यालय पहुंचे, साथ ही हरिद्वार में आयोजित अंतेष्टि में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री इस दौरान बेहद भावुक और गमगीन नजर आए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉