Medical
उत्तराखण्ड

एम्स की चिकित्सक समेत दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव, दोनों की है ट्रैवल हिस्ट्री

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड में गुजरात और बेंगलुरु से आई दो महिलाओं में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें से एक ऋषिकेश एम्स की डॉक्टर है, जबकि दूसरी ऋषिकेश में धार्मिक प्रवचन सुनने आई महिला है।
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि दोनों की ही ट्रैवल हिस्ट्री है। कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उनकी जांच कराई गई, जिसमें दोनों संक्रमित निकलीं। उन्होंने बताया कि गुजरात से आई महिला पहले ही कई बीमारियों से ग्रसित है और उनको एम्स में भर्ती कराया गया है। जबकि, एम्स की डॉक्टर का स्वास्थ्य ठीक है और वे घर पर ही इलाज करा रही हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक ने बताया कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का अभी कोई मामला सामने नहीं आया था, लेकिन बाहरी राज्यों से आए दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉