Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अग्निवीर में निशुल्क प्रशिक्षण की तैयारी, प्रदेश के सभी 13 जिलों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण की तैयारी पूरी कर ली है। विभाग ने इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार कर ली है। जल्द ही प्रदेश के सभी 13 जिलों में यह प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने बीते दिनों विभाग को निर्देश दिए थे कि उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को सेना भर्ती की पूर्व तैयारी का प्रशिक्षण दिया जाए। इसी क्रम में अब खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

प्रशिक्षण हेतु पात्रता एवं दिशा-निर्देशः

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी हो या किसी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत अथवा कार्यरत हो। अभ्यर्थी ने हाईस्कूल परीक्षा न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो तथा प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। अभ्यर्थी की आयु 16 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

पंजीकरण के लिए इच्छुक युवक-युवतियों को जिला खेल कार्यालय या जिला युवा कल्याण अधिकारी के कार्यालय में आवेदन करना होगा। साथ ही चिकित्सक द्वारा प्रदत्त स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य रहेगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागियों को विभागीय किट – टी-शर्ट, नेकर, स्पोर्ट्स शूज और मोजे पहनकर ही उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों के शरीर पर किसी प्रकार का टैटू या स्थायी अप्राकृतिक निशान नहीं होना चाहिए। प्रशिक्षण केवल विभागीय प्रशिक्षकों की देखरेख में खेल स्टेडियम या निर्धारित मैदान में ही दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “उत्तराखंड की शानदार सैन्य परंपरा रही है। यहां लगभग हर परिवार से कोई न कोई सदस्य देश की सेवा में लगा है। युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व प्रशिक्षण देकर उन्हें सेना में करियर बनाने के लिए सक्षम बनाया जाएगा। राज्य सरकार ने अग्निवीरों को सेवाकाल पूर्ण होने के बाद प्रदेश की सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने का भी निर्णय लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉