Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसकेएम स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को 11वीं के छात्रों ने दी विदाई, बिताए पलों को याद कर भावुक हुए कई छात्र, मनोरंजक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को बनाया यादगार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में 11वीं के छात्रों ने एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम उत्साह, भावनाओं और यादगार प्रस्तुतियों से भरपूर रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजा से हुई। इसके पश्चात कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य, गीत, काव्य-पाठ और मनोरंजक प्रस्तुतियाँ देकर यादगार बना दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने भी अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा किए। अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन, मित्रों के साथ बिताए पलों और विद्यालय से मिले संस्कारों को याद करते हुए भावुक हो गये, उन्होंने सभी मित्रों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों की नींव रखने का स्थान है।

यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

कार्यक्रम के अंत में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए और समूह छाया चित्रों के साथ इस यादगार दिन को संजोया गया। फेयरवेल कार्यक्रम में मिस एसकेएम, तनुजा कनवाल, मिस्टर एसकेएम राहुल मेलकानी, मिस फेयरवेल शुभांगी चिलवाल, मिस्टर फेयरवेल जय जोशी रहे।

यह विदाई समारोह भावनात्मक होने के साथ-साथ विद्यालय परिवार के लिए गर्व का भी क्षण रहा। इस अवसर पर प्रशासक  ऋषभ जोशी, उपप्रधानाचार्या भामिनी जोशी, एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉