Medical
राष्ट्रीय

गुरुग्राम के नाइट क्लब के बाहर फेंके गए बम, स्कूटी जल कर राख, पुलिस ने एक संदिग्ध को लिया हिरासत में

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुग्राम:- हरियाणा के गुरुग्राम में चंडीगढ़ की तरह एक पब के बाहर बम धमाका हुआ है। यहां पर पब के बाहर देसी बम फेंका गया है, गुरुग्राम के सेक्टर-29 में हुए इस धमाके में स्कूटी जलकर राख हो गई है, कुछ दिन पहले ही पब मालिक से रंगदारी मांगी गई थी, इससे पहले, चंडीगढ़ में भी नाइट क्लब के बाहर इसी तरह बम फेंके गए थे, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के सेक्टर-29 में एक नाइट क्लब बाहर सुबह साढ़े पांच बजे बम फेंके गए थे, जिससे यहां पर क्लब का बोर्ड और स्कूटी जलकर राख हो गई, इस क्लब के साथ वाले क्लब के मालिक से कुछ दिन पहले ही रंगदारी मांगी गई थी, ऐसे में मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे किसी ने क्लब के बाहर देशी बम फेंके और फरार हो गए, फिलहाल, गुरुग्राम पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, बाद में एक देशी बम पुलिस ने निष्क्रिय कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

सुतली बॉम्ब फेंकने वाले आरोपी को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से क्राइम ब्रांच, गुरुग्राम तथा एसटीफ की तरफ से पूछताछ की जा रही है. आरोपी के कब्जे से 2 जिन्दा सुतली बम और 01 कंट्री-मेड वैपन बरामद किया गया है. रूटीन चैकिंग ड्यूटी पर तैनात गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्वैट टीमों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तथा अपनी जान की परवाह किए बिना सुतली बम फेंकने वाले 01 व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान सचिन निवासी मेरठ (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई, प्राथमिक जांच में पाया गया है कि घटना के समय उपरोक्त आरोपी नशे की हालात में था, चंडीगढ़ में भी बीते माह 26 नवंबर को सेक्टर 26 में दो नाइट क्लबों के बाहर देशी बम फेंके गए थे, बाद में पुलिस ने दो आरोपियों को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉