Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में निकाय चुनाव की मतगणना शुरू, प्रदेश भर में 54 मतगणना केंद्रों पर चल रही वोटों की गिनती

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। उत्तराखंड में निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। प्रदेशभर के 54 मतगणना केंद्रों पर वोटों की लगातार गिनती चल रही है, जिसमें कुल 6366 कर्मियों की तैनाती की गई है। नैनीताल जिले के एमबी इंटर कॉलेज में भी मतगणना शुरू हो गई है। यहां चार हाल बनाए गए है। खासतौर पर नगर निगम देहरादून, हल्द्वानी और हरिद्वार में मतगणना काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। देहरादून नगर निगम में 4,31,611 मतों की गिनती की जाएगी, हल्द्वानी में 1,58,394 और हरिद्वार में 1,31,801 वोटों की गिनती होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

कुछ जगहों पर मुकाबला बेहद नजदीकी होने के कारण मतगणना में देरी हो सकती है और री-काउंटिंग जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, और अधिकारियों का कहना है कि परिणामों में समय लग सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉