Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने का अनुमान

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में आज सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम  विभाग की ओर से प्रदेश के शेष जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेशभर के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को सावधानी बरतने को कहा है। प्रदेश के पर्वतीय एवं मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में कई दौर की बारिश देखने को मिली। वहीं सोमवार के लिए मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसी स्थिति में इन जिलों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि इन दिनों मानसून चरम पर है। आने वाले दिनों भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

राज्य में जमकर मेघ बरसे हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जून से अगस्त के बीच सामान्य से 19 प्रतिशत अधिक बरसात (1165.3 एमएम बरसात) हो चुकी है। राज्य में अगस्त माह की औसत (सामान्य) बारिश 385.7 एमएम है जबकि 574.4 एमएम बारिश हुई। अगस्त में 49 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। जिलों की बात करें तो सबसे अधिक बरसात बागेश्वर जिले में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

राज्य में बारिश का क्रम लगातार जारी है। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से बरसात हो रही है। राज्य में जून से 31 अगस्त की सुबह 8:30 तक 1165.3 एमएम बरसात हो चुकी है जबकि सामान्य बरसात से 19 प्रतिशत (980.3 एमएम) अधिक है। अगस्त में उत्तरकाशी में ही में 566.2 एमएम बरसात हुई है। पूरे राज्य में अगस्त महीने में सामान्य बारिश से 49 प्रतिशत अधिक बरसात हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉