Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उपजिलाधिकारी कार्यालय में गैस एजेंसी और पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक, गैस एजेंसियों से ली गई डिटेल

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  आज जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में गैस की कालाबाजारी रोकने और गैस की वस्तुस्थिति के संबंध में गैस एजेंसियों और पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी में बैठक की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में केएमवीएन के प्रबंधक के द्वारा अवगत कराया कि उनके वहां 30578 कंज्यूमर हैं। फरवरी माह में कुल 19734 कंज्यूमर को एवं जनवरी माह में 21000 कंज्यूमर को माह मार्च में 10 तारीख तक 5200 कंज्यूमर को गैस वितरित की जा चुकी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

इसी प्रकार अन्य गैस एजेंसियों से भी पूर्ण डिटेल ली गई।
बैठक में मुख्यतः यह तथ्य प्रकाश में आया कि SDMS सॉफ्टवेयर और IVRS ऐप के ढंग से काम न करने से पिछले दो दिनों से ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कतें हो रही है। घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए समन्वित प्रयास की आवश्यकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने और ऐसे कार्ड जो काफी समय से प्रयुक्त नहीं हो रहे थे यदि ये अचानक से आते है तो ऐसे कार्ड के माध्यम से बुकिंग होने पर कालाबाजारी हो सकती है। इन्हें रोकना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा

इसके अतिरिक्त यदि सप्लाई में कोई समस्या उत्पन्न होती है तो समय से सूचना देने के निर्देश एजेंसियों को दिए गए।

बैठक में क्षितिज गैस एजेंसी, आशीर्वाद गैस एजेंसी, बिष्ट गैस एजेंसी, ज्वाला गैस एजेंसी और शर्मा एजेंसी आदि से लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉