Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तर प्रदेश पुलिस की फर्जी वर्दी वर्दी पहनकर धमकी देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश पुलिस की फर्जी वर्दी धारण करने वाले शातिर को काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कैलाश चन्द्र पाण्डे, निवासी कृष्णा बिहार कालोनी, काठगोदाम ने शिकायत दी कि एक व्यक्ति पिछले एक वर्ष से उनके मकान में रात के समय आता-जाता रहता है। 05.01.2025 को उसी व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर उनके घर में घुसने का प्रयास किया। मना करने पर उसे, उसकी पत्नी व पड़ोसी के साथ गाली गलौच, बदतमीजी की और जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले को संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही व गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए। मामले में प्रकाश चंद्र एसपी हल्द्वानी, नितिन लोहनी पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक बिष्ट के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कृपाल सिह दौराने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कांस्टेबल की वर्दी धारण की थी, और वर्दी का रौब दिखाने लगा। आरोपी का नाम संजय कुमार पुत्र कली राम निवासी मायापुर, रूपपुर, मिर्जापुर, सहारनपुर उ0प्र0 का निवासी है। काठगोदाम पुलिस ने फर्जी पुलिस से उसके पुलिस प्रशिक्षण स्थल, प्रशिक्षण अवधि, वर्तमान पोस्टिंग आदि की जानकारी ली तो संजय कुमार के हाथ पांव फूल गए और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad

संजय कुमार ने पुलिस से संबंधित जानकारी मांगने पर अपने झूठे दावों को स्वीकार किया और बताया कि वह एक एजेंसी में काम करता है।
जांच में यह भी पता चला कि आरोपी के पास जो वर्दी और परिचय पत्र था, वह पूरी तरह से फर्जी था। मिर्जापुर थानाध्यक्ष से संपर्क करने पर यह पुष्टि हुई कि संजय कुमार का पुलिस से कोई संबंध नहीं है। संजय कुमार के खिलाफ वर्दी और पहचान पत्र रखने, पुलिस के नाम पर धोखाधड़ी करने, और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर थाना काठगोदाम में FIR NO- 04/2025 धारा-204/319(2)/336(3)/351(2)/352 BNS पंजीकृत किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर 23 अगस्त को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन, सांसद अजय भट्ट करेंगे प्रतिभाग
Ad

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रताप गढ़िया, श्याम सिंह राणा शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉