Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

विजिलेंस की टीम ने लिपिक को 2100 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शुक्रवार को सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय, मंगलौर (हरिद्वार) में तैनात लिपिक विनोद कुमार को 2,100 रुपए की की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान, देहरादून सेक्टर में शिकायत दी थी कि उसके भाई ने अपनी बुआ से खरीदे प्लॉट के दाखिला खारिज के बदले लिपिक विनोद कुमार रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता की ट्रैप टीम ने योजना बनाकर आरोपी को मंगलौर स्थित कार्यालय में रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ली और चल-अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने कार्रवाई करने वाली टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

सतर्कता अधिष्ठान ने जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी अपने  कार्य के बदले रिश्वत मांगता है या आय से अधिक संपत्ति अर्जित करता है, तो उसकी सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहभागी बनें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉