Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड के स्कूलों में 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय सारिणी लागू, विद्यार्थियों और शिक्षकों को करना होगा दिनचर्या में बदलाव

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय माध्यमिक और प्रारंभिक विद्यालयों में कल, 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू हो जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार अब 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक स्कूलों का संचालन नई समय सारिणी के अनुसार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

शीतकालीन समय-सारिणी के तहत विद्यालयों में प्रार्थना सभा सुबह 8:50 से 9 बजे तक होगी। इसके बाद कक्षाएं शुरू होंगी। विद्यार्थियों के लिए पूरे दिन में आठ वादन निर्धारित किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानिए किस समय होगा कौन सा पीरियड

प्रार्थना सभाः सुबह 8:50 से 9:00 बजे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर शहर में डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी, वाहन चालकों को करना होगा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग
Ad

पहला वादन: 9:00 से 9:45 बजे
दूसरा वादन: 9:45 से 10:30 बजे
तीसरा वादनः 10:30 से 11:15 बजे
चौथा वादनः 11:15 से 12:00 बजे
मध्यांतरः 12:00 से 12:30 बजे
पांचवां वादनः 12:30 से 1:10 बजे
छठा वादनः 1:10 से 1:50 बजे
सातवां वादनः 1:50 से 2:30 बजे
आठवां वादनः 2:30 से 3:10 बजे

विद्यालयों में छुट्टी दोपहर 3:10 बजे होगी।

शिक्षा विभाग की व्यवस्था के अनुसार राज्य के राजकीय विद्यालयों में मौसम के अनुरूप समय-सारिणी में बदलाव किया जाता है। 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी, जबकि 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक शीतकालीन समय-सारिणी लागू रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं एवं जनजागरूकता अभियान लगातार जारी, दवाओं का किया वितरण

शीतकालीन समय शुरू होने के साथ विद्यार्थियों को सुबह विद्यालय पहुंचने के लिए गर्मियों की तुलना में करीब एक घंटा पांच मिनट अधिक समय मिलेगा। वहीं, विद्यालयों की छुट्टी भी अब दोपहर 3:10 बजे होगी।

मौसम में बदलाव और सुबह के समय तापमान में गिरावट को देखते हुए नई समय-सारिणी के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिनचर्या में बदलाव करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉