Medical
उत्तराखण्ड

मौसम: भूस्खलन और मलबा आने से केदारनाथ यात्रा 3 घंटे के लिए रुकी, यमुनोत्री मार्ग पिछले 6 दिनों से बंद, मौसम विभाग ने भारी बारिश का किया अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- बारिश के कारण शुक्रवार को भूस्खलन और मलबा आ गया जिसके कारण केदारनाथ यात्रा तीन घंटे के लिए रोकनी पड़ी। गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे भी बाधित रहे। प्रदेश में लगभग 79 सड़कें बंद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर गदेरे में पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आ गया। इस कारण करीब तीन घंटे तक यात्रा बंद रही। इस दौरान यात्रियों को गौरीकुंड में ही रोका गया, जबकि केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को भीमबली और जंगलचट्टी में रोका गया। बाद में पैदल यात्रा दोबारा शुरू हो पाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: पर्यटकों की टैक्सी अनियंत्रित होकर 40 मीटर गहरी खाई में गिरी, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला
Ad

चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा भूस्खलन क्षेत्र में मलबा आने से शुक्रवार को करीब दो घंटे यातायात बंद रहा। यमुनोत्री हाईवे पिछले छह दिनों से लगातार बंद पड़ा है। भटवाड़ी के पपड़गाड के पास गंगोत्री हाईवे का करीब 25 मीटर हिस्सा एक बार फिर धंस गया, जिससे लगभग आठ घंटे तक आवाजाही बंद रही।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय सेना में भर्ती: लगभग एक महीने चलने वाली प्रक्रिया में विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, अग्निवीर समेत कई पदों के लिए मिलेगा अवसर

मौसम विभाग ने शनिवार को बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और चमोली जनपद में  तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पर्वतीय जनपदों में तेज बारिश होने के आसार बताए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉