Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया लिफ्ट सिंचाई योजना का लोकार्पण, ग्रामीणों ने जताया आभार

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने अलचौना में डेढ़ करोड़ की लागत से बनी लिफ्ट सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। इस योजना से लोगों को सिंचाई के साथ ही पीने का पानी भी उपलब्ध होगा। ग्रामीणों ने इस उपलब्धि के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल ब्लॉक के ग्राम सभा अलचौना कृषि बाहुल्य क्षेत्र है। यहां के किसान हर सीजन मै विभिन्न प्रकार की खेती करते है। यहां अच्छी फसलों का उत्पादन होता है। किसानों के पास सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी नहीं था। जिस कारण किसानों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से नदी से लिफ्ट सिंचाई योजना बनाने की मांग की। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुऐ विधायक कैड़ा ने जिला योजना से लिफ्ट सिचाई योजना के लिए 1 करोड़ 48 लाख स्वीकृति कराया, लिफ्ट सिंचाई योजना का कार्य पूर्ण होने के उपरांत विधायक राम सिंह कैड़ा ने लोकार्पण किया! विधायक ने कहा लिफ्ट योजना से ग्रामीणों को सिचाई और पीने का पानी मिलने लग गया है। ग्रामीणों ने विधायक कैड़ा का स्वागत कर आभार व्यक्त किया! विधायक कैड़ा ने कहा हमारी सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य करने का प्रयास कर रही है, इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, पूरन भट्ट, आंनद मणि भट्ट, धीरज सिंह, अनीता देवी, हरीश चंद्र, सहित आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉