Medical
उत्तराखण्ड

सड़क हादसा: ट्रक और डंपर की आमने-सामने टक्कर, ट्रक चालक की मौत, डंपर चालक गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

देवप्रयाग:- ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा मूल्यगांव स्थित पतंजलि आश्रम के समीप हुआ, जहां ट्रक और डंपर के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला के अनुसार, सुबह श्रीनगर की ओर जा रहा एक खाली डंपर और ऋषिकेश की ओर से आ रहा ट्रक तेज रफ्तार में आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए पर्यटकों से 18 हजार रुपए लेकर छोड़ने का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर
Ad

मृतक और घायल की पहचान
> मृतक ट्रक चालक:
ताजबर सिंह, पुत्र श्री गोविंद, निवासी गणेश नगर, रुद्रप्रयाग
> घायल डंपर चालक:  महावीर महर, पुत्र सुर्जन सिंह, ग्राम ज्ञानासु, टिहरी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक बहाल किया। घायल डंपर चालक को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉