Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

दो मासूम बेटियों के साथ नहर में कूदी एक महिला, मौजूद तैराकों ने दोनों बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला, मां का शव बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

विकासनगर (देहरादून):-  कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में पुल नंबर एक डाक्टरगंज और पुल नंबर दो शांतिधाम के बीच एक महिला अपनी दो मासूम बेटियों के साथ शक्तिनहर में कूद गई। मौके पर मौजूद तैराक युवकों ने बहादुरी दिखाते हुए दोनों बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन महिला तेज बहाव में बहकर लापता हो गई थी। देर शाम सर्च अभियान के दौरान महिला का शव बरामद कर लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ शक्तिनहर के किनारे घूमती दिखाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला कुछ देर तक इधर-उधर टहलती रही और अचानक पुल नंबर एक डाक्टरगंज के पास नहर में छलांग लगा दी। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

इसी दौरान वहां मौजूद कुछ तैराक युवकों ने बिना समय गंवाए नहर में छलांग लगा दी। युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला की दोनों बेटियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बच्चियों की पहचान तीन वर्षीय आर्वी चंदेल और तीन माह की मासूम बच्ची के रूप में हुई है। हालांकि तब तक महिला गहरे पानी में डूबकर लापता हो चुकी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज बाजार अर्जुन गुसांई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद (एसडीआरएफ) और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से महिला की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रविवार को कई घंटों की मशक्कत के बाद महिला का शव बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

पुलिस जांच में महिला की पहचान किरन चंदेल(28) पत्नी धीरज चंदेल, हाल निवासी मंडी चौक विकासनगर और मूल निवासी ग्राम जाखन बिन्हार, विकासनगर के रूप में हुई है।

घटना के बाद दोनों बच्चियों को उपचार के लिए Lehman Hospital में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला ने आखिर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉