Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला गंगा समिति ने जागरूकता रैली निकाल कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, युवाओं और नागरिकों को किया जागरूक

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति, नैनीताल के तत्वावधान में हल्द्वानी शहर में जागरूकता रैली, वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान एवं गंगा स्वच्छता तथा पर्यावरण शपथ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना, गंगा नदी की स्वच्छता सुनिश्चित करना तथा जनमानस को इसके लिए प्रेरित करना था।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट, एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने की। उन्होंने रैली में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति युवाओं और नागरिकों को जागरूक किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
Ad

इस आयोजन में अध्यक्ष, गो क्लीन गो ग्रीन एनजीओ मनोज नेगी, एवं उनकी समर्पित टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सहयोग से कार्यक्रम का समुचित संचालन और सफल आयोजन संभव हो सका।

ADVERTISEMENTS Ad

रैली में हल्द्वानी के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने सहभागिता की और पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता के संदेश दिए। रैली के उपरांत विभिन्न स्थलों पर वृक्षारोपण किया गया और स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें प्लास्टिक कचरा हटाने, साफ-सफाई एवं अपशिष्ट प्रबंधन पर बल दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित छात्रों, अधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं आम नागरिकों ने गंगा स्वच्छता शपथ एवं पर्यावरण शपथ ली। इस शपथ के माध्यम से सभी ने यह संकल्प लिया कि वे जल स्रोतों को प्रदूषित नहीं करेंगे, पेड़-पौधों की सुरक्षा करेंगे, और पर्यावरण को किसी भी प्रकार की हानिकारक गतिविधियों से बचाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन, स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के आश्रितों को किया सम्मानित

जिला गंगा समिति, नैनीताल द्वारा आयोजित यह बहुआयामी कार्यक्रम न केवल पर्यावरणीय चेतना को प्रोत्साहित करने में सफल रहा, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को स्वच्छता, हरियाली और टिकाऊ जीवनशैली अपनाने के लिए एकजुट किया। महापौर गजराज बिष्ट ने पर्यावरण के संरक्षण में पेड़-पौधों के महत्व को बताया। कहा कि घर से ही वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत किया जाना जरूरी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉