Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

घर से लापता हुई महिला को दो नाबालिग बच्चों के साथ पुलिस ने किया बरामद, 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की मदद से हुआ संभव

ADVERTISEMENTS Ad

कालाढूंगी:- पुलिस ने घर से लापता हुई एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। महिला को रुद्रपुर से खोज कर निकाला गया।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला कोटाबाग क्षेत्र का है, जहां एक महिला अपने दो बच्चों के साथ अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले भर की पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

इसके बाद कालाढूंगी पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने रिकॉर्ड समय में क्षेत्र के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर महिला की लोकेशन रुद्रपुर में ट्रेस की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम तुरंत रुद्रपुर रवाना हुई और महिला व दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई और काउंसलिंग के बाद महिला और बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

परिजनों ने नैनीताल पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अभियान में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा, कांस्टेबल प्रकाश, महिला कांस्टेबल हेमलता और तकनीकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नैनीताल पुलिस के इस रेस्क्यू ऑपरेशन की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉