Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विकास भवन सभागार में सीडीओ अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक, विकास और जनहित के कार्य बैंकों को किए आवंटित, सौंदर्यीकरण और रखरखाव का दायित्व सौंपा

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  विकास भवन सभागार में मंगलवार, 26 मई  को दोपहर 2 बजे मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व निधि की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे व जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री अमित वाजपेयी ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad

जिले के सभी प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधियों ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत पूर्व में किए गए और वर्तमान में चल रहे कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। समीक्षा के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने जिले के विकास और जनहित के लिए बैंकों को नए कार्य आवंटित किए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

इनमें नैनीताल जिले का सौंदर्गीकरण, सौर ऊर्जा लाइट, बाड़बंदी, वाहनों की व्यवस्था, वन्यजीवों के लिए पिंजरा स्थापना और शिक्षा में सहयोग के कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अंतर्गत विशेष रूप से बैंक ऑफ बड़ौदा को तिकोनिया चौराहे के सौंदर्यीकरण और रखरखाव तथा केनरा बैंक को काठगोदाम चौराहे का सौंदर्याकरण और रखरखाव का महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व सौंपा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

मुख्य विकास अधिकारी ने बैंकों को सभी आवंटित कार्यों को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉