Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में सुरक्षा कारणों से नो-फ्लाई जोन घोषित, दिल्ली से पंतनगर आने वाली एक उड़ान 26 जनवरी तक निरस्त

ADVERTISEMENTS Ad

पंतनगर:-  दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी के मद्देनज़र सुरक्षा कारणों से नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इसका सीधा असर दिल्ली-पंतनगर हवाई मार्ग पर देखने को मिला है। हवाई सुरक्षा प्रतिबंधों के चलते इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से पंतनगर आने वाली एक उड़ान को 26 जनवरी तक अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया गया है, जबकि दूसरी उड़ान अपने तय समय पर संचालित होती रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार,इंडिगो की पहली उड़ान संख्या 6ई-73254, जो प्रतिदिन दोपहर 12 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर एक बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचती थी, नो-फ्लाई ज़ोन लागू होने के कारण 26 जनवरी तक रद कर दी गई है। हालांकि यात्रियों को राहत देते हुए दूसरी उड़ान संख्या 6ई-7156 को प्रभावित नहीं किया गया है। यह उड़ान दिल्ली से दोपहर तीन बजे रवाना होकर शाम चार बजे पंतनगर पहुंचेगी और पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार संचालित होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad

एयरलाइन प्रबंधन की ओर से प्रभावित यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक उड़ानों में समायोजन या टिकट राशि वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यात्रियों को एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विभिन्न मामलों में की जनसुनवाई, टुकटुक की अवैध रूप से बिक्री और बिना पंजीकरण दौड़ रहे वाहनों को लेकर सख्ती, परिवहन विभाग को दिए कार्रवाई के निर्देश
Ad

इस संबंध में पंतनगर एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर नो-फ्लाई ज़ोन घोषित किया है, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से पहली उड़ान को 26 जनवरी तक निरस्त किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दूसरी उड़ान पूरी तरह सुरक्षित है और सामान्य रूप से संचालित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉