Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने नैनीताल के सभासदों के साथ की बैठक, वार्डों की समस्याओं को दूर करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  नगर की विभिन्न समस्याओं व निदान हेतु जिलाधिकारी वंदना सिंह ने नैनीताल के सभासदों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने वार्डों की समस्याओं को सुना, साथ ही संबधित विभाग के अधिकारियों को निश्चित समय में समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक के दौरान वार्डों की समस्या में मुख्य रूप से नगर में विभिन्न स्थानों में सीवर लाइन लीकेज होने व उसके मेन हॉल दुरुस्त करने, सड़क व आंतरिक मार्गो के मरम्मत किए जाने, विद्युत लाईन से पेड़ों की लौपिंग किए जाने, नगर के विभिन्न वार्डों में नये सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण व पुराने शौचालय की सुधारीकरण करने, क्षतिग्रस्त नाले व दीवारों की मरम्मत व विभिन्न क्षेत्रों में सोलर लाइट लगाए जाने के साथ ही पानी के बिल से सम्बंधित समस्या रखी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ने इन सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि शीघ्र ही विभागों के माध्यम से इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिलाधिकारी ने नगर में विभिन्न स्थानों में सीवर लीकेज की शिकायत के संबंध में अधिशासी अभियंता जल संस्थान से इस सम्बन्ध में की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने अवगत कराया कि सीवर लाईन मरम्मत एवं सफाई आदि कार्य हेतु प्रथम बार विभाग को 72 लाख रुपए की धनराशि प्राप्त हुई है, जिससे नैनीताल नगर में सीवर लाइन मरम्मत, सफाई व मेन होल मरम्मत का कार्य कराया जाना है जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

जिलाधिकारी ने जल सस्थान के अधिशासी
अभियंता को मानसून में ही इस कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि नैनीताल नगर के आंतरिक मार्गों के सुधारीकरण हेतु जो धनराशि प्राप्त हुई है उससे सड़क एवं आतंरिक मार्गो की मरम्मत का कार्य सीवर मरम्मत कार्य पूर्ण होने के तत्काल बाद प्रारम्भ करते हुए शीघ्र ही इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाय।

नगर में विभिन्न स्थानों में विद्युत पोलों एवं लाइनों से पेड़ों की लॉपिंग कराए जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत एवं एसडीओ वन को यथाशीघ्र पेड़ों की लॉपिंग कराने के निर्देश दिए साथ ही  नगर के विभिन्न स्थानों में जो वन क्षेत्र में आते हैं उन क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त पैदल व संपर्क मार्गो की मरम्मत हेतु वन विभाग को प्रस्ताव तैयार करते हुए इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर अंतर्गत विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाईट लगाए जाने, नए शौचालयों का निर्माण एवं पुरानों की मरम्मत के सम्बन्ध में कहा कि नगर पालिका द्वारा उक्त कार्य कराए जाने चाहिए, अगर वह अपने संसाधनों से नहीं कर पाएगी तो पालिका के अनुरोध पर प्रशासन अन्य मदों से उक्त कार्य को करवाने हेतु धनराशि देने पर विचार करेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों से आए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर की जो भी समस्याएँ सम्बंधित क्षेत्र के सभासदों के माध्यम से आज प्राप्त हुई हैं अधिकारी उनका यथासमय समाधान करते हुए जो कार्य किए जाने हैं उन्हें शीघ्र प्रारंभ कर लें।

जिलाधिकारी ने कहा कि वह आगामी 15 जुलाई के बाद स्वयं नगर के प्रत्येक वार्ड में औचक निरीक्षण करने के साथ ही स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगी।

बैठक में नैनीताल नगर में सीसीटीवी लगाए जाने की मांग के संबंध में जिलाधिकारी ने अवगत कराया की नैनीताल नगर में शीघ्र ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस दौरान विभिन्न सभासदों ने पानी की बढ़ते बिलों की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया इस संबंध में जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि वह प्रत्येक वार्ड में पानी के बिलों की समस्या के समाधान हेतु कैंप लगाना सुनिश्चित करें।

बैठक में लोक निर्माण विभाग, विद्युत, जल संस्थान एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ ही नगर के विभिन्न वार्डों के सभासद उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉