Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार, भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सात जिलों में अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। बीते दो दिनों तक भारी बारिश से मिली राहत के बाद सोमवार को मौसम के फिर करवट लेने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और कई स्थानों पर तेज बौछारों का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, सात जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इन क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर आने की भी आशंका जताई गई है। ऐसे में पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन, मलबा आने और छोटे नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा बढ़ सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी मौसम विभाग ने गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मैदानी क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश के कारण जलभराव और यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

हालांकि, पिछले दो दिनों से प्रदेश में भारी बारिश का दौर कुछ थमा हुआ है और अधिकांश स्थानों पर केवल हल्की बारिश व रुक-रुक कर तेज बौछारें दर्ज की गई हैं। ऐसे में कम समय में होने वाली तेज बारिश भी भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी स्थितियां पैदा कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की सक्रियता अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। चारधाम यात्रा मार्गों, पर्वतीय क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने तथा मौसम और प्रशासन द्वारा जारी ताजा एडवाइजरी पर नजर रखने की अपील की है। यदि मौसम अचानक खराब होता है तो सुरक्षित स्थान पर रुकने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉