Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

दहेज में कार व पांच लाख रुपए न मिलने पर वर पक्ष ने शादी से किया इनकार, छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- दहेज प्रथा रुकने का नाम नहीं ले रही है जिसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है जिसमें दहेज में पांच लाख रुपए और कार नहीं मिलने पर शादी से कुछ दिन पहले वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक और परिजनों समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कनखल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस को दी गई शिकायत में राधाकृष्ण विहार जगजीतपुर निवासी मीना देवी ने बताया कि उसकी पुत्री किरण की सगाई देहरादून के नकरौदा रोड हर्रावाला निवासी विशाल से 12 अक्तूबर 2024 को हुई थी। सगाई में एक सोने की एक अंगूठी, पांच जोड़ी कपड़े, युवक, उसके परिजन के कपड़े और 11 हजार की रकम दी गई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

सगाई में विशाल की माता सुदेश, पिता सुभाष, बहन शिवानी व नीतू, जीजा कृष्णा, दूसरे जीजा व अन्य परिजन शामिल हुए थे। 27 जनवरी को लग्न और छह फरवरी को शादी होनी तय हुई थी। 27 जनवरी को उन्होंने लग्न में दहेज का सामान दे दिया था। बकायदा कार्ड छपवाकर सभी रिश्तेदारों को भेज दिए गए थे। आरोप है कि 31 जनवरी को विशाल की माता सुदेश शर्मा, आशीष और दो अन्य लोग उनके घर पहुंचे। उन्होंने दहेज में पांच लाख रुपये और एक कार देने की बात कही। आरोप है कि दो फरवरी को विशाल ने उनकी बेटी को बैरागी कैंप में मिलने के लिए बुलाया। वहां आशीष, शिवानी, नीतू कृष्णा और उसके जीजा भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

उन्होंने फिर वही बात दोहराई कि पांच लाख और कार देने पर ही शादी की रस्म अदा होगी। मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इंकार कर दिया। छह फरवरी को वह बारात का इंतजार करते रहे लेकिन बारात नहीं आई। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉